फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमित युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को केदारघाट पर कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार युवक का दाह संस्कार किया गया। अब तक जिले में कुल छह लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वॉर रूम में तैनात डा. बिपुल बिस्वास ने बताया कि बीते दिनों धनारी क्षेत्र के गांव में एक युवक को बुखार होने पर आशा कार्यकर्ता ने उसे कोविड-19 जांच कराने को कहा था। अगले दिन युवक नजदीकी अस्पताल में पहुंचा तो यहां भी डॉक्टर ने बीमारी के लक्षणों को देखते हुए जांच कराने को कहा। 24 सितंबर को जिला अस्पताल पहुंचने पर युवक की कोरोना जांच करने के साथ ही अस्पताल में भर्ती किया गया। इस बीच उसे डायरिया की शिकायत भी थी, जिस कारण ब्लड प्रेशर लो था। बृहस्पतिवार रात को युवक को वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। युवक की कोराना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डा. बिस्वास ने बताया कि अभी तक जिले में छह कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें