फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 जोनल मजिस्ट्रेट व 137 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष व पारदर्शिता से संपन्न कराने को लेकर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को बुधवार को प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम मयूर दीक्षित की मौजूदगी में रिजर्व सहित कुल 16 जोनल मजिस्ट्रेट व 137 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए।
विज्ञापन

नोडल ऑफिसर प्रशिक्षण/मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद प्रसाद सेमल्टी एवं मास्टर ट्रेनरों ने बुधवार को 13 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 118 सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया, जबकि 3 जोनल व 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट अनुपस्थित रहे। मतदेय स्थलों में स्थापित सभी आवश्यक सुविधाओं जैसे विद्युत, शौचालय, पेयजल, रैंप, प्रवेश एवं निकासी द्वार व दूरसंचार कनेक्टिविटी, वरनेवल व क्रिटिकल बूथ से संबंधित सभी बिंदुओं की सूचना निर्धारित प्रारूप में भरकर आरओ को उपलब्ध कराने की जानकारी प्रदान की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि इस बार 50 प्रतिशत बूथों पर वेबकास्टिंग के लिए अभी से अपनी तैयारी रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को व्हट्स एप ग्रुप बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें