फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड के मलबे से खाल्ड़ी एवं जुणगा गांव पर मंडरा रहा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य का मलबा खुरमोला गाड़ में डालने से खाल्ड़ी व जुणगा गांव के ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने मलबे के कारण खुरमोला गाड़ में झील बनने व गांव में भूस्खलन के खतरे की आशंका जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में भारत मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष बृजपाल सिंह व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यमुनोत्री हाईवे पर चल रहे ऑल वेदर रोड के निर्माण कार्य का मलबा जिनेथ गांव के निकट डंप किया जा रहा है, जो सीधे खुरमोला गाड़ में पहुंच रहा है। इससे गाड़ में पानी का प्रवाह अवरुद्ध होने से यहां झील आकार लेने लगी है। जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में बड़ी आपदा की आशंका है। ज्ञापन देने वालों में सीता राम, रुकमणी देवी, पुष्पा देवी, रमेश प्रसाद, सीता देवी, मोहन प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें