फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में विवाद करने पर युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। शराब के नशे में धुत्त एक युवक द्वारा जिला अस्पताल में उत्पात मचाए जाने पर यहां विवाद खड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के खिलाफ पुलिस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना से गुस्साए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महासंघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात जिला अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने हंगामा खड़ा कर दिया। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महासंघ के अध्यक्ष जोगेंद्र पडियार ने बताया कि शराब के नशे में धुत्त राघवेंद्र रावत ने इमर्जेंसी वार्ड में घुसकर यहां एक गंभीर रोगी के उपचार में लगे चिकित्सक एवं फार्मेसिस्ट आदि चिकित्सा कर्मियों के साथ अभद्रता की। इस संबंध में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक के साथ ही ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों एल्कोमीटर से परीक्षण किया, जिससे पता चला कि किसी चिकित्सा कर्मी ने शराब का सेवन नहीं किया था, जबकि युवक शराब के नशे में धुत्त था। महासंघ ने इस संबंध में डीएम को पत्र लिखकर युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि जिला अस्पताल में विवाद की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में चालान कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जमानत पर रिहा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें