फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने यमुनोत्री में लगाया पारदर्शी दानपात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री धाम में दानपात्र को कपड़े से ढककर दान राशि में गोलमाल की शिकायतों को देखते हुए यमुनोत्री मंदिर समिति एवं प्रशासन ने मंदिर परिसर में पारदर्शी दानपात्र लगवा दिया है। इस पर रोष जताते हुए मंदिर के पुजारियों ने इसे तीर्थ पुरोहितों और धाम की छवि धूमिल करने की साजिश बताते हुए प्रशासन एवं मंदिर समिति के खिलाफ न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों द्वारा दी जाने वाली दानराशि के लिए समिति ने मंदिर में टिन के दानपात्र लगवाए हैं। बीते दिनों मंदिर समिति के अध्यक्ष एसडीएम को इन दानपात्रों को कपड़े से ढककर दानराशि में गोलमाल की शिकायत की। इस पर मंदिर समिति ने मंदिर में एक पारदर्शी दानपात्र लगवा दिया है और इसे कपड़े से नहीं ढकने की हिदायत दी है। पारदर्शी दानपात्र रखे जाने पर पुजारियों ने आपत्ति जताई है।
यमुनोत्री के पुरुषोत्तम उनियाल, महावीर प्रसाद, नारायण प्रसाद, ब्रह्मानंद, राजेंद्र प्रसाद, देवी राम आदि तीर्थ पुरोहितों ने इस संबंध में एसडीएम एवं मंदिर समिति को ज्ञापन प्रेषित कर मंदिर में लगवाए गए पारदर्शी दानपात्र को हटवाने की मांग की है। समिति के सचिव कृतेश्वर प्रसाद उनियाल ने कहा कि पुजारियों की मांगों को लेकर शीघ्र समिति की बैठक बुलाई जाएगी। एसडीएम अनुराग आर्य का कहना है कि इस वर्ष शुरूआती सीजन में ही तीन लाख से अधिक तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम पहुंचे। इसके बावजूद मंदिर के दानपात्र में महज 15.12 लाख दानराशि एकत्र हुई। साथ ही दानपात्र को कपड़े से ढकने की शिकायत भी मिली है। मामले की जांच की जा रही है और इसी वजह से मंदिर में पारदर्शी दानपात्र लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें