फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइंका डुंडा की तीन छात्राओं ने राष्ट्रीय शिविर में किया उतराखंड का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राजकीय इंटर कॉलेज डुंडा की तीन छात्राओं ने भारतीय बाल कल्याण परिषद् की ओर से केरल में आयोजित 37वें राष्ट्रीय शिविर में प्रतिभाग किया। शिविर में देशभर से आए सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को विभिन्न ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कराने के साथ ही एक दूसरे की संस्कृति से भी रूबरू कराया गया।
विज्ञापन

भारतीय बाल कल्याण परिषद् की ओर से देशभर के सरकारी विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से केरल के तिरुवनंतपुरम में 37वें राष्ट्रीय शिविर का आयोजन किया गया। 28 मई से 3 जून तक चले शिविर में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्तरकाशी और बागेश्वर से तीन-तीन विद्यार्थियों का चयन किया गया। शिविर में जीआईसी डुंडा की छात्रा जाह्नवी, किरन व दिव्यानी ने विद्यालय की गणित प्रवक्ता एवं एनएसीसी प्रभारी गीतांजली जोशी के नेतृत्व में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें