उत्तरकाशी। आगामी मानसून सीजन से पूर्व में आपदा न्यूनीकरण की तैयारियों को लेकर गढ़वाल आयुक्त डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग की गई।
उन्होंने आपदा के दौरान मोटर मार्गों को कम समय के भीतर सुचारु करने के लिए भूस्खलन संभावित क्षेत्रों को चिह्नित करने और उक्त स्थानों पर जेसीबी तैनात करने को कहा। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि जिले में 5 व 6 जून को तहसील स्तर पर मॉक ड्रिल किया जाएगा। वहीं संचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कर्मचारियों को सेटेलाइट फोन व वायरलेस सेट आदि वितरित कर कंट्रोल रूम से भी जोड़ा गया है। बैठक में एसपी पंकज भट्ट, सीडीओ प्रशांत आर्य, एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम आकाश जोशी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, अधीक्षण अभियंता लोनिवि जेपी गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. सीएस रावत, अधिशासी अभियंता विद्युत गौरव सकलानी, पूर्ति अधिकारी गोपाल मटूड़ा आदि मौजूद रहे।