फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्वच्छता के लिए दिव्यांगों का दल गोमुख रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। लोगों को पर्यावरण और गंगा स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का बीड़ा दिव्यांग जनों ने उठाया है। जन जागरूकता अभियान के तहत दिव्यांगजनों का तीस सदस्यीय दल देहरादून से गोमुख की यात्रा पर निकला है। रविवार को गंगोत्री विधायक और डीएम ने दल को गोमुख के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

नौटियाल कृत्रिम अंग कल्याण समिति की ओर से दिव्यांगजन प्रेरणा 2019 के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता के लिए साहसिक एवं जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को दल उत्तरकाशी पहुंचा। यहां कलक्ट्रेट परिसर स्थित ऑडिटोरियम में दल का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर मौजूद गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और गंगा की स्वच्छता सभी लोगों के लिए जरूरी है।
जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने कहा कि दिव्यांगजनों की यह मुहिम सभी लोगों के लिए प्रेरणाप्रद है। इस मौके पर भटवाड़ी के ब्लाक प्रमुख चंदन पंवार, एसडीएम आकाश जोशी, हरीश सेमवाल, देवेंद्र चौहान, देवेंद्र पटवाल, गोपाल रावत, हंसराज, राजेंद्र डंगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें