फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने सरकारी स्कूलों में लागू की स्मार्ट क्लास योजना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। सरकारी स्कूलों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्मार्ट क्लास चलाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत प्रथम चरण में कैराविन टैक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सहयोग से राइंका मातली व राइंका हर्षिल में स्मार्ट क्लास का संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने जनपद के राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का संचालन कराने को कहा। स्मार्ट क्लास योजना की मदद से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आने के साथ ही ग्रामीण छात्रों को शहरी बच्चों की बराबरी करने का अवसर भी मिल सकेगा। कंपनी के निदेशक कुमार गोविंद ने बताया कि स्मार्ट क्लास के तहत कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों को प्रोजेक्टर, इंट्रैक्टिव डिजिटल बोर्ड, स्पीकर, ग्रीन बोर्ड आदि के माध्यम से पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें