फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरस्थ सर बडियार क्षेत्र पहुंचकर राइंका गुंदियाटगांव के छात्र-छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरोला (उत्तरकाशी)। राजकीय इंटर कालेज गुंदियाटगांव के एनएसएस स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने सरबडियार क्षेत्र के गांवों में सफाई अभियान चलाया और ग्रामीणों को साफ सफाई एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

राइंका गुंदियाटगांव के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मक्खन सिंह नेगी ने बताया कि विद्यालय के 51 छात्र-छात्राओं ने गांवों में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाकर संपर्क मार्ग, गांव की नालियों, मंदिर परिसर एवं पेयजल स्रोतों की सफाई की। शिविर के दौरान किए सर्वेक्षण में पता चला कि क्षेत्र में दस फीसदी लोगों के घरों में ही शौचालय हैं। छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को अंधविश्वास से दूर रहने और बलि प्रथा बंद करने की अपील की। इस मौके पर जयवीर रावत, प्रवीण जयाड़ा, सोबेंद्र, जगवीर जयाड़ा, कैलाश रावत, शूरवीर रावत, चंद्रमोहन, दल नायक पसमीना, कैंप कमांडर गबर सिंह, अनूप सिंह, उर्मिला, पूनम, नीता आदि लोग मौजूद रहे। शिविर के दौरान छात्रों ने क्षेत्र के मड़केश्वर और अखड़ा थातरा बुग्याल का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें