फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने की जिला योजना समेत अन्य विकास कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। डीएम डा. आशीष चौहान ने जिला योजना समेत अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिला योजना में जनहित की योजनाओं का चयन करने तथा आपदा में क्षतिग्रस्त छोटे कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखने को कहा।
विज्ञापन

जिला सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डीएम ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में जिला योजना में जिले के 46.32 करोड़ रुपये बजट आवंटित हुआ है। इसमें 70 प्रतिशत पुराने चालू कार्यों और 30 प्रतिशत नई योजनाओं पर खर्च किया जाना है। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुकूल जनहित वाली योजनाओं का चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में 34 लिफ्ट सिंचाई और लघु सिंचाई की 32 हाइड्रम योजनाओं की जांच करने के आदेश सीडीओ को दिए। बैठक में सीडीओ प्रशांत आर्य, सीएमओ डा.डीपी जोशी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विरेंद्र पुरी, सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें