उत्तरकाशी। शनिवार को नगर के जोशियाड़ा क्षेत्र के बीच स्थित एक स्टोर में अचानक आग लग गई, जिससे स्टोर में रखी इमारती लकड़ी व कुछ घरेलू सामान जल गया। अग्निशमन की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। उधर, तांबाखानी सुरंग के पास बनाए गए कूड़ा डंपिंग जोन में भी दोपहर में आग लग गई। हालांकि यहां भी अग्निशमन कर्मचारियों ने जल्द आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।