फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपाट खुलने से पहले गंगोत्री धाम पहुंचे योगगुरू बाबा रामदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने से पूर्व योग गुरु बाबा रामदेव ने गंगोत्री धाम पहुंचकर गंगा भागीरथी में डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने तीर्थ पुरोहितों के साथ अपनी गंगोत्री धाम की पुरानी यादें साझा कीं।
विज्ञापन

आगामी सात मई को गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोले जाने हैं। यात्रा की तैयारियों को लेकर बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित एवं यात्रा कारोबारी गंगोत्री धाम पहुंच गए हैं। साथ ही संबंधित विभाग भी धाम में पहुंचकर यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं। इस बीच बृहस्पतिवार को योग गुरु बाबा रामदेव अपने एक भक्त परिवार के साथ गंगोत्री धाम पहुंचे। हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचने के बाद वे सड़क मार्ग से पूर्वाह्न 11 बजे गंगोत्री धाम पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा भागीरथी में डुबकी लगाने के साथ ही गंगा की पूजा-अर्चना की। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने उनकी पूजा-अर्चना कराई। इस मौके पर सतेंद्र सेमवाल, कृष्णा सेमवाल, द्रोणांचल सेमवाल, गणेश सेमवाल आदि अनेक तीर्थ पुरोहित भी मौजूद रहे। करीब एक घंटे तक गंगोत्री धाम में रुके बाबा रामदेव ने तीर्थ पुरोहितों के साथ साधना के दौर की गंगोत्री धाम की यादें साझा कीं। उन्होंने इस बार चार धाम यात्रा बेहतर चलने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें