फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से दो मंजिला मकान स्वाह, चार मवेशी भी जले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरोला। हुडोली कस्बे के निकट बिणाई खड्ड में आग लगने से दो मंजिला आवासीय भवन जलकर राख हो गया। अग्निकांड में घर में रखे सारे सामान के साथ ही चार मवेशी भी जिंदा जलकर मर गए।
विज्ञापन

रविवार रात को बिणाई खड्ड स्थित प्रेमपति देवी पत्नी कस्बी लाल के दो मंजिला आवासीय भवन में अचानक आग भड़क गई। घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह भाग कर जान तो बचा ली, लेकिन वे घर की निचली मंजिल में बंधे अपने मवेशियों और घर में रखे सामान को नहीं बचा पाए। अग्निकांड में घर के भीतर रखे सारे सामान के साथ ही एक जोड़ी बैल और दो भेड़ भी जिंदा जलकर मर गईं। हादसे की सूचना मिलने पर सोमवार सुबह मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक बीएल शाह ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें