उत्तरकाशी। बीआरओ की ओर से आगामी 5 से 12 मई तक तेखला में जयकृष्ण लाल मेमोरियल जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में विजेता को पांच हजार और उपविजेता को तीन हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
बीआरओ के अधिशासी अभियंता डीके बोहरा ने बताया कि तेखला में जयकृष्ण लाल मेमोरियल जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 5 मई से शुरू होगी। इसमें 35 वर्ष से कम और इससे अधिक आयु वर्ग में महिला एवं पुरुष वर्ग की एकल एवं युगल स्पर्द्धा करायी जाएगी। साथ दोनों आयु वर्ग में मिश्रित युगल प्रतियोगिता भी होगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी पांच सौ रुपये प्रवेश शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीआरओ की ओर से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।