उत्तरकाशी। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद एवं साइकिलिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित द अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज साइकिल रैली 24 अप्रैल को उत्तरकाशी पहुंचेगी।
डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि द अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज साइकिल रैली 18 अप्रैल को नैनीताल से शुरू होगी। इस रैली में शामिल 125 साइकिल यात्री अल्मोड़ा, कौसानी, रुद्रप्रयोग, नई टिहरी होते हुए स्यांसू पुल से उत्तरकाशी जनपद की सीमा में प्रवेश करेंगे। 24 अप्रैल को यह रैली बड़ी मणी, देवीसौड़ होते हुए चिन्यालीसौड़ पहुंचेगी। यहां इस दल का भव्य स्वागत किया जाएगा। चिन्यालीसौड़ में रात्रि विश्राम कर यह रैली अगले दिन मसूरी प्रस्थान करेगी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को इस रैली के स्वागत तथा प्रतिभागियों के रात्रि विश्राम, भोजन, चिकित्सा एवं ट्रैफिक व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश दिए।