फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने ली निर्भीक होकर शतप्रतिशत मतदान करने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत भटवाड़ी ब्लॉक के जोशियाड़ा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को उनके मताधिकार के महत्व के साथ ही ईवीएम व वीवीपैट मशीन के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिलाओं ने निर्भीक होकर शतप्रतिशत मतदान की शपथ ली।
विज्ञापन

सोमवार को जोशियाड़ा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक प्रशिक्षण केंद्र में मुख्य प्रशिक्षक कुंती रानी की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान (जाड़ी) के सचिव द्वारिका सेमवाल ने ग्रामीणों को लोकतंत्र एवं उनके मताधिकार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान जनता को अपने पसंद के नेता व सरकार चुनने का अधिकार देता है। उन्होंने ग्रामीणों को ईवीएम व वीवीपैट मशीन के प्रयोग की जानकारी भी दी। इस मौके पर आरती, सरोजनी, हेमलता, भागीरथी देवी, आकांक्षा, सपना, सरीता राणा, शिवदेई, राधा व्यास, दीपा, अंजना, राखी राणा, पूर्वा भंडारी आदि मौजूद रहीं।

मैं अपना वोट देश के विकास व गांव की समस्या दूर करने वाले प्रत्याशी को दूंगी। मुझे उम्मीद है कि हमारा चुना गया सांसद व सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं ग्रामीणों की आर्थिकी बढ़ाने आदि मुद्दों के लिए ठोस कार्य करेंगे।
विज्ञापन

- अंजली, ग्रामीण, धौंतरी गांव।

मैं पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रही हूं। इसलिए मैं ऐसे प्रत्याशी को वोट दूंगी जो युवाओं की शिक्षा, रोजगार व महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत करेगा। मैं अपने दोस्तों व गांव के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करूंगी।
विज्ञापन

- ममता, ग्रामीण, भड़कोट गांव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें