उत्तरकाशी। टिहरी लोकसभा सीट से भाकपा प्रत्याशी राजेंद्र पुरोहित के समर्थन में शनिवार को हनुमान चौक में जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए मजदूर, किसान और नौजवानों के हित में भाकपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।
शनिवार को हनुमान चौक में आयोजित भाकपा की चुनावी सभा में पार्टी के राज्य काउंसिल सदस्य महावीर प्रसाद भट्ट ने भाजपा सरकार पर उद्योगपतियों के हित में कार्य करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। इस मौके पर कामरेड विजय रावत, नागेंद्र दत्त थपलियाल, बचीराम कंसवाल, राजेंद्र नेगी, शेर सिंह राणा, अनुराग सक्सेना, विशन सिंह चौहान, राकेश शाह, चतर सिंह राणा, लक्ष्मण सिंह, गोविंद रावत, पुरुषोत्तम बडोनी, राजेंद्र रतूड़ी आदि मौजूद रहे।