फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग लगने से ड्राईक्लीनर झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। पालिका क्षेत्र स्थित एक ड्राइक्लीन की दुकान में आग लगने से वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में दुकानदार भी झुलस गया, जिसे उपचार के लिए बड़कोट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे राकेश भंडारी पालिका के वार्ड नंबर तीन स्थित अपनी ड्राइक्लीन की दुकान में काम कर रहा था। इतने में अचानक तकनीकी खराबी के कारण ड्राइक्लीन मशीन में आग लग गई। दुकानदार कुछ समझ पाता इससे पहले वह स्वयं आग की लपटों की चपेट में आकर झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने झुलसे दुकानदार को तत्काल दुकान से बाहर निकाल कर उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया। सूचना मिलते ही दमकल वाहन के साथ पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक दुकान में ड्राइक्लीन मशीन समेत सारा सामान स्वाह हो गया। अस्पताल में घायल का उपचार कर रहे डा. अंगद राणा ने बताया कि अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें