उत्तरकाशी। आगामी 14 अप्रैल को जनपद में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। डीएम डा. आशीष चौहान ने विभिन्न कार्यक्रमों के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
बृहस्पतिवार को डीएम चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी जाएगी। इस दिन सुबह साढ़े सात बजे रामलीला मैदान से स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाएगी। डीएम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ प्रशांत आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुशवाह, समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पांडेय, गोपाल राणा, त्रिभुवन सिंह, प्रकाश विद्वान, राकेश कुमार, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रवेश कुमार आदि मौजूद रहे।