फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य सम्मान के साथ जवान की अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। बीते 30 मार्च को बारामूला जम्मू कश्मीर में मृत आईटीबीपी के एसआई चंद्रमणि नौटियाल का सोमवार को गंगनाणी स्थित पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि एक्सीडेंटल मिस फायर के कारण उनकी मौत हुई। मामले की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी होगी।
विज्ञापन

आईटीबीपी 12वीं वाहिनी में तैनात क्वाल गांव बड़कोट निवासी एसआई चंद्रमणि नौटियाल आजकल बारामूला जम्मू कश्मीर में तैनात थे। बीते 30 मार्च को गोली लगने से उनकी मौत हो गई। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर बड़कोट नगर स्थित आवास पर पहुंचा। यहां से गंगनाणी त्रिवेणी संगम स्थित पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र राजेश नौटियाल ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई में यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, शिव प्रसाद चमोली, मालचंद, अतोल रावत, राजेंद्र सेमवाल, मोहन सिलवाल, अजबीन पंवार आदि मौजूद रहे। अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट सीएल बडसीवाल ने बताया कि उनकी मृत्यु एक्सीडेंटल मिस फायर से हुई। मामले की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें