फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदकोटी के नौनिहालों ने किया लाखा मंडल का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरोला। सर्व शिक्षा अभियान के तहत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय उदकोटी के छात्र शैक्षिक भ्रमण पर लाखामंडल पहुंचे। यहां महाभारत कालीन संस्कृति के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

शैक्षिक भ्रमण पर लाखा मंडल पहुंचे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने यहां लाक्षागृह में स्थित संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने यहां रखी प्राचीन मूर्तियों के साथ ही प्राचीन शिवलिंग के दर्शन भी किए। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें महाभारत कालीन संस्कृति एवं सभ्यता के बारे में बताया। मौके पर मंदिर प्रांगण में विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने तांदी, हारुल आदि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भ्रमण का पूरा लुत्फ लिया। भ्रमण के दौरान प्रधानाध्यापक पृथ्वी सिंह रावत, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगवीर जयाड़ा, शिक्षक उदय सिंह, अरुण सेमवाल, संगीता चौहान आदि भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें