फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस स्वयं सेवियों ने चलाया मतदाता जागरुकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राजकीय इंटर कालेज नेताला के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का प्रधानाचार्य विजयमल यादव व सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र राणा ने ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी विरेंद्र नौटियाल ने एनएसएस के सिद्धांतों एवं स्वयं सेवियों के कर्तव्यों की जानकारी दी। सुरेश नौटियाल ने शिविर के दौरान स्वयं सेवियों द्वारा स्वच्छता, शिक्षा, मतदान आदि विषयों पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं जीआईसी कमद के एनएसएस शिविर में प्रधानाचार्य लालजी कन्नौजिया व कार्यक्रम अधिकारी डीपी नौटियाल ने स्वयंसेवियों को विभिन्न विषयों की जानकारी दी। जीआईसी जोशियाड़ा के शिविर में छात्रों द्वारा लदाड़ी गांव में सफाई अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्य मनमोहन भट्ट, कार्यक्रम अधिकारी वीपी नौटियाल ने ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। कीर्ति इंटर कालेज के एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों ने मांडौ, तिलोथ आदि क्षेत्रों में मतदान जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी चमन लाल शाह, सहायक निदेशक बचत वीणा त्रिपाठी, प्रधानाचार्य केएन रतूड़ी, मूर्ति सिंह बिष्ट, मगनेश्वर नौटियाल, एमपी जोशी, चंडी नौटियाल, ओपी बडोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें