फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहादत दिवस पर शनिवार को कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
भाकपा राज्य काउंसिल के सदस्य महावीर भट्ट ने कहा कि वर्ष 1931 में आज ही के दिन यह तीनों युवा देश की आजादी के लिए खुशी-खुशी फांसी के फंदे पर झूल गए थे। इस अभूतपूर्व बलिदान के कारण ही देश में स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा मिली थी, जिसने अंग्रेजी शासकों की नींव हिला दी थी। इस मौके पर मायाराम राणा, राकेश शाह, अंबिका प्रसाद नौटियाल, धर्म सिंह गुसाईं, नागेंद्र दत्त थपलियाल, पदम लाल, गोविंद लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने यहां गोला पार्क में शहादत दिवस मनाया। श्रीनगर में रोड शो कर रहे भाजपा के गढ़वाल लोकसभा सीट के प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने भी शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में एबीवीपी के सुधीर जोशी, ऋतांशु कंडारी, संदीप राणा, विवेक ममगांई, साहिल रावत, सागर रावत, शुभम रावत, अमन पंत, नितिन बहुगुणा, संदीप बुटोला और अभिषेक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें