फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। संकुल स्तरीय स्वच्छता अभियान के तहत न्याय पंचायत साल्ड में स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को साल्ड में जूनियर हाईस्कूल स्तर पर स्वच्छता संबंधित विषयों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध में निसमोर की किरन प्रथम, बसूंगा के अस्मित बहुगुणा द्वितीय और निसमोर की मानसी राणा तृतीय रही। चित्रकला एवं पोस्टर में बसूंगा के शुभम राणा ने पहला, ज्ञानसू की मुस्कान ने दूसरा और बसूंगा के अनुज बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण में ज्ञानसू की मंजू शाही, बसूंगा के अस्मित बहुगुणा एवं निसमोर के अरुण राणा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। योग ओलंपियाड के बालक वर्ग में बसूंगा के शुभम ने प्रथम, ज्ञाणजा के देवांग ने द्वितीय एवं बसूंगा के अस्मित बहुगुणा ने तृतीय, बालिकाओं में ज्ञाणजा की पूनम ने प्रथम और निसमोर की किरन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके रामलाल शाह, शरत सिंह महर, राजाराम नौटियाल, विक्रम चौहान, रामेश्वरी लिंगवाल, ऊषा धनाई, अंजना रजवार, हरीश बिष्ट, भगवान सिंह, रोशनी बिष्ट, विजयलक्ष्मी जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें