उत्तरकाशी। लोकसभा चुनावों की तैयारियों के बीच मंगलवार को गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने भाजपा के चुनावी अभियान का शुभारंभ किया, जिसके तहत उन्होंने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनता को भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।
मंगलवार को जिला मुख्यालय से सटे दिलसौड़, मनेरा आदि गांवों में पहुंचे गंगोत्री विधायक ने सरकार के पांच सालों का ब्योरा जनता के सामने पेश किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने आर्थिक, रक्षा व विदेश नीति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष बालशेखर नौटियाल, राजेंद्र गंगाड़ी, विजयपाल बिष्ट, पदम महर, विजना देवी, सजना देवी आदि मौजूद रहे।