चिन्यालीसौड़। उत्तरकाशी की ओर जा रही एक कार नगुण बैरियर के पास अनियंत्रित होकर गंगोत्री हाईवे पर पलट गई। हादसे में कार में सवार दो लोग चोटिल हो गए हैं, जबकि बाकी चार लोग सुरक्षित हैं।
रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे नगुण बैरियर के पास एक कार अनियंत्रित होकर गंगोत्री हाईवे पर पलट गई। कार में छह लोग सवार थे, जो बिजनौर से उत्तरकाशी आ रहे थे। ये लोग उत्तरकाशी में सफाई कर्मचारी हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में कार सवार अशोक कुमार एवं राकेश कुमार को हल्की चोटें आयी हैं। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया।