फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उडखोला पुल के पास मिला गुलदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। धरासू रेंज के अंतर्गत उडखोला पुल के पास गुलदार का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद जलाकर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह ग्रामीणों को कंडक बीट में उडखोला पुल के पास एक गुलदार का शव पड़ा दिखा। उन्होंने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी नागेंद्र रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में ले लिया है। मृत गुलदार की उम्र करीब आठ साल है। शव करीब चार दिन पुराना है। मृत गुलदार को पीएम कराकर उसके शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें