फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रथम चरण का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत प्रथम चरण में सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम को मतदान व ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा. आशीष चौहान ने मतदान कार्मिकों को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ मतदान संपन्न कराने के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीजी कालेज ऑडिटोरियम में प्रथम चरण का मतदान प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या त्रुटि क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को पोलिंग बूथ तक पहुंचने, मतदान आरंभ होने, हर दो घंटे में हुए मतदान की सूचना अनिवार्य रूप से सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट के साथ सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को देने के निर्देश दिए। पोलिंग बूथ के सौ मीटर के दायरे में चुनाव प्रचार सामग्री नहीं लगने दी जाएगी। इस मौके पर नोडल अधिकारी आरसी आर्य, आरएस रावत, मास्टर ट्रेनर डीडी रतूड़ी, उप निर्वाचन अधिकारी एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम देवेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें