फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की परिवर्तन रैली को सफल बनाने की तैयारी में जुटे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। आगामी 16 मार्च को देहरादून में आयोजित परिवर्तन रैली को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा गांधी वाचनालय में बैठक की गई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से देहरादून पहुंचकर रैली को सफल बनाने की अपील की।
गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि डबल इंजन सरकार विफलता को छुपाने के लिए इस बार सेना की आड़ लेकर चुनाव लड़ रही है। जिलाध्यक्ष मनमोहन शाह ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी। इसमें कमली भंडारी को महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष, कविता जोगेला को शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष, अनीता नौटियाल व शीला गैरोला को शहर महिला कांग्रेस का महामंत्री नियुक्त किया गया। इनके अलावा जिला कार्यकारिणी में 14 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 13 उपाध्यक्ष, 13 महामंत्री, 21 संगठन मंत्री, 14 सचिव, 10 प्रवक्ता, 3 विधि सलाहकार भी बनाए गए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, ब्लाक प्रमुख कनकपाल परमार, दिनेश गौड़, दिनेश चौहान, धर्मेंद्र राणा, कमल सिंह रावत, अजीत गुसाईं, भूपेश कुड़ियाल, जितेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नई टिहरी। राहुल गांधी की 16 मार्च को देहरादून में होने वाली शंखनाद रैली में टिहरी जिले के पांच हजार कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। प्रतापनगर और घनसाली विधानसभा के कार्यकर्ता शुक्रवार (आज) ही देहरादून प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम नेगी ने पत्रकार वार्ता में बताया उसी दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड के पांचों लोकसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेंगे। भाजपा ने प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। जिलाध्यक्ष सूरज राणा ने कहा कि भाजपा शासन काल में न महंगाई कम हुई और न ही विदेशों में जमा कालाधन वापस आया। पत्रकार वार्ता में ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला, पूर्व प्रमुख जगंदबा रतूड़ी, सोबन नेगी, पुरुषोत्तम थलवाल, राजेंद्र डोभाल, खुशीलाल, मस्तराम डोभाल, महादेव मैठाणी व आशा रावत उपस्थित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें