फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को किया मतदान के प्रति जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रशासन मतदाताओं को जागरूक करने की मुहिम में जुटा है। इस क्रम में पीजी कालेज ऑडिटोरियम में युवा छात्र संसद एवं निर्वाचन देश का महापर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत पीजी कालेज ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में डीएम डा. आशीष चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान युवा छात्र संसद के माध्यम से भारतीय लोकतंत्र प्रणाली को समझाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम चौहान ने इस अवसर पर दिव्यांग, पर्यावरण मित्र एवं किन्नर मतदाताओं को सम्मानित कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सीडीओ प्रशांत आर्य, प्राचार्य डा. डीपी पैन्यूली, विनायक श्रीवास्तव, वीणा त्रिपाठी, गोपाल राणा, डा. आकाशी मिश्रा, डा. अरविंद रावत, डा. कमल मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें