फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बिजली कनेक्शन के भेज दिया वसूली का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरोला। कोटगांव निवासी रामचंद्र सिंह ने कभी बिजली का कनेक्शन नहीं लिया, इसके बावजूद ऊर्जा निगम ने उस पर बिजली के बिल का 23 हजार रुपये बकाया बताकर वसूली का नोटिस भेज दिया। शिकायत मिलने पर एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मोरी के पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव सिंह राणा ने एसडीएम को बताया कि ऊर्जा निगम ने कोटगांव निवासी रामचंद्र सिंह को बिजली के बकाया बिल का 23,074 रुपये वसूली का नोटिस भेजा है। उन्होंने बताया कि गरीब परिवार के रामचंद्र सिंह ने बिजली का उपभोग तो दूर कभी बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन भी नहीं किया। बिना बिजली के अब वसूली का नोटिस मिलने से वह परेशान है। उन्होंने एसडीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की। बिजली कनेक्शन के वसूली का नोटिस भेजे जाने पर हैरानी जताते हुए एसडीएम ने मामले की पड़ताल कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें