फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभवन में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में जिले के काश्तकारों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौगांव। बीते दिनों राजभवन देहरादून में वसंतोत्सव पर आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में रवाईं घाटी के काश्तकारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। क्षेत्र के पांच काश्तकारों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त कर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

बीते नौ एवं दस मार्च को राजभवन देहरादून में दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें राज्य के विभिन्न जनपदों से पहुंचे काश्तकारों ने प्रतिभाग किया। उत्तरकाशी जनपद से भी दो दर्जन किसान उद्यान विभाग के सहयोग से प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। इनमें से बड़कोट की संगीता जरवेरा पुष्प प्रदर्शनी में पहले स्थान पर रही। डख्याटगांव की गौरा देवी दूसरे और मुराणी गांव के प्रवीण परमार तीसरे स्थान पर रहे। लिलियम पुष्प प्रदर्शनी में उपराड़ी गांव के सुभाष रावत ने राज्य स्तर पर द्वितीय और इसेंथेनियम पुष्प प्रदर्शनी में तुनाल्का गांव के यशवंत कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। जिला उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह एवं फल प्रसंस्करण इकाई नौगांव के प्रभारी डीएस रावत ने कहा कि जनपद में फूलों की खेती को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें