फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने उठाई जोगत मोटर मार्ग का जीर्णाधार कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। लंबे समय से क्षतिग्रस्त जोगत मोटर मार्ग के जीर्णोधार को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। व्यापारियों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। जिसका संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सोमवार को लोनिवि कार्यालय पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि क्षेत्र के प्रमुख जोगत मोटर मार्ग की मरम्मत को लेकर लोनिवि द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। घटिया गुणवत्ता के कारण सड़क कुछ ही दिनों में क्षतिग्रस्त हो जाती है। आलम यह है कि वर्तमान में यह पूरी सड़क गड्ढों में तबदील हो चुकी है। मेन मार्केट के निकट तो सड़क की सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहतीं हैं। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि सड़क टिहरी झील के कारण टूट रही है, इसलिए टिहरी पुनर्वास विभाग द्वारा सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाएगा। आक्रोशित व्यापारियों ने कहा कि अगर विभाग ने जल्द ही इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो जनता उग्र आंदोलन करेगी। उधर व्यापारियों के रोष को देखते हुए अधिशासी अभियंता एसके तोमर ने तात्कालिक व्यवस्था के तौर पर क्षतिग्रस्त हिस्से में सुरक्षा बैरिकेड लगाने एवं भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की बात कही। साथ ही इस संबंध में टीएचडीसी को पत्र भेजकर समस्या का स्थाई समाधान करने का भी भरोसा दिया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल, कृपाल रावत, दिगपाल बिष्ट, पूनम रमोला, खिमानंद बिजल्वाण, सुंदर रावत, गंभीर कलूड़ा, सतबीर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें