बड़कोट। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने सुनाल्डी डांडा गांव से जेष्टवाड़ी व आठ किमी और डंडाल गांव की डेढ़ किमी सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है।
रविवार को क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे यमुनोत्री विधायक ने पांच करोड़ की सुनाल्डी डांडागांव से जेष्टवाड़ी तक आठ किमी लंबी सड़क का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने डंडालगांव के लिए 51 लाख लागत से डंडालगांव की डेढ़ किमी सड़क का शिलान्यास भी किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ना उनकी प्राथमिकता में है। इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। उनकी विधानसभा में अधिकांश गांवों के लिए सड़क स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है, जबकि कुछ सड़कों का शीघ्र फारेस्ट क्लीयरेंस कराकर निर्माण शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जर्जर राजतर झूला पुल की मरम्मत के लिए भी राज्य सेक्टर से बजट उपलब्ध करा दिया गया है। इस मौके पर लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुनील गर्ग, एलम सिंह रावत, शैलेंद्र राणा, उदय सिंह, रविंद्र रावत, अवतार सिंह, मुकेश टम्टा, मनमोहन, विजय सिंह, गोविंद नेगी, संजय बिष्ट आदि मौजूद रहे।