फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल यमुनोत्री हाईवे को यात्रा से पूर्व दुरुस्त कराने की मांग

विज्ञापन
road - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उत्तरकाशी। ऑल वेदर रोड के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में दौड़ रहे भारी वाहनों से यमुनोत्री हाईवे बदहाल हो गया है। ब्रह्मखाल बाजार में हाईवे पर बना मोटर पुल जर्जर होकर हादसों को न्योता दे रहा है।
विज्ञापन

रविवार को ब्रह्मखाल में श्री वासुकीनाग देवता ट्रक एंड डंपर एसोसिएशन की बैठक हुई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऑल वेदर रोड के तहत चल रहे कार्यों में धड़ल्ले से ओवरलोड भारी वाहन दौड़ रहे हैं। ब्रह्मखाल बाजार के बीच हाईवे पर बना मोटर पुल जर्जर हो गया है, जिससे यहां हादसे की आशंका बनी हुई है। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष लक्ष्मण भंडारी, अनिल चंद, द्रवेश, डा. विजय बडोनी, दिनेश चंद, मेघेंद्र बिष्ट, दिनेश अवस्थी, रविंद्र, सूरजमणि, राकेश, रामनिवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें