फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब के बागीचों को संवारने में जुटे काश्तकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। इस साल सर्दियों में हुई भारी बर्फबारी से सेब काश्तकारों के चेहरे खिले हुए हैं। अब मौसम खुलने पर स्योरी फल पट्टी में किसान अपने सेब के बागीचों को संवारने में जुट गए हैं। आजकल बागीचों में कटिंग-प्रूनिंग के साथ ही खाद एवं कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

सेब उत्पादन के लिए मशहूर नौगांव प्रखंड की स्योरी फल पट्टी में आजकल किसान अपने बागीचों को संवारने में जुटे हैं। क्षेत्र के करीब डेढ़ हजार परिवारों की आजीविका सेब उत्पादन पर ही टिकी है। सर्दियों में अच्छी बर्फबारी ने किसानों में अच्छे सेब उत्पादन की उम्मीदें जगा दी है। समुद्र सतह से करीब छह हजार फीट ऊंचाई पर स्थित फल पट्टी में इस बार तीन से चार फीट बर्फबारी हुई है, जिससे सेब के पेड़ों की न्यूनतम अवशीतन आवश्यकता पूरी होने से अच्छे उत्पादन की उम्मीद है। सेब काश्तकार गजेंद्र नौटियाल, राकेश शारदा, विजय बधानी आदि का कहना है कि मार्च अंत से फ्लावरिंग सीजन शुरू हो जाएगा। सेब किसानों का कहना है कि फ्लावरिंग सीजन में तेज बारिश और ओलावृष्टि नहीं हुई, तो इस बार क्षेत्र में सेब का अच्छा उत्पादन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें