चिन्यालीसौड़। पालिका के सूलीठांग क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के व्यापारियों ने पालिका प्रशासन से शीघ्र सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने की मांग की है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष दरम्यान सिंह रावत ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय के अभाव में क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। भागीरथी देवी, रौतेला देवी, आरुषी, डा. कपिल गैरोला, मुकेश नौटियाल, प्रदीप बिष्ट, राजवीर रमोला, राकेश, रवि भंडारी आदि ने पालिका प्रशासन से क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने की मांग की। इस पर पालिकाध्यक्ष बीना बिष्ट ने क्षेत्र की समस्या को देखते हुए शीघ्र सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने का भरोसा दिलाया है।