फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशियाड़ा क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी नहीं होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। हाल ही में पालिका बाड़ाहाट में शामिल हुए ग्रामीण क्षेत्र जोशियाड़ा में गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहा है। यहां कई भवनों का गंदा पानी सीधे आबादी के बीच छोड़े जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने मामले में पालिका द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे जोशियाड़ा वार्ड नंबर नौ के लोगों ने बताया कि क्षेत्र को पहली बार पालिका बाड़ाहाट में शामिल किया गया है। पालिका में शामिल होने से लोगों को यहां सफाई एवं गंदे पानी की निकासी के सुव्यवस्थित इंतजाम होने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। अब उन्होंने एसडीएम भटवाड़ी से मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी ने अधिशासी अधिकारी को मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रभात सिंह, मुन्ना पंवार, सुभाष ध्यानी, खुशपाल गुसाईं, ममता, गंगा पंवार, रजनी डिमरी, कमला, विरजा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें