फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी सीट के प्रत्याशी के चयन के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक ने टटोला कार्यकर्ताओं का मन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों के बीच बृहस्पतिवार को कांग्रेस के टिहरी लोकसभा सीट पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने उत्तरकाशी पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर्यवेक्षक ने भाजपा की डबल इंजन सरकार को विफल बताते हुए सरकार पर महंगाई व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव निकट आते ही सरकार ने भारतीय सेना की आड़ लेकर जनता को भावनात्मक रूप से गुमराह करना शुरू कर दिया है। इस दौरान पार्टी प्रत्याशी के चयन पर उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं से राय लेने के बाद संभावित दावेदारों की सूची तैयार की जाएगी। पार्टी के इस महाअभियान का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा के साथ किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल, गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, नगर पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें