फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ समारोह में रही कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित छात्रसंघ समारोह का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन किया गया। दो दिवसीय समारोह के अंतिम दिन भी कालेज के छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने छात्र-छात्राओं का प्रोत्साहन करते हुए उनके प्रयासों व प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होने से युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है, जो छात्र छात्राओं को रोजगार के साथ ही बेहतर भविष्य बनाने में भी मदद प्रदान करता है। इस मौके पर प्राचार्य डा. विजय लक्ष्मी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रकाश चंद रमोला, संजय डोभाल, डा. विक्रम पंवार, डा. शैला जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष आलोक जुगेला, भारती, बृजेश, आशुतोष, नरेंद्र, काजल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें