फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनाणी में जिला पंचायत के विश्रामगृह का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने गंगा यमुना के प्रथम संगम गंगनाणी में नवनिर्मित विश्राम गृह का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम के यात्रा पड़ाव पर इस विश्राम गृह से लोगों को सुविधा मिलेगी और जिला पंचायत की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत ने 28 लाख रुपये लागत से विश्राम गृह का निर्माण कराया है। सोमवार को यहां पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने नवनिर्मित गंगा-यमुना विश्राम गृह का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि परिसंपत्तियों के लिहाज से जनपद में राजस्व एवं वन विभाग के बाद जिला पंचायत तीसरे स्थान पर है। इस मौके पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी कबूल चंद, प्रदीप जयाड़ा, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप बिष्ट, भगत सिंह राणा, अनिल कुमार, अरविंद राणा, यशवंत रावत, मनमोहन रावत, विक्रम सिंह आदि अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें