उत्तरकाशी। विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज सिकंत कुमार त्यागी के निर्देश पर प्राधिकरण के सचिव हेमंत सिंह की अध्यक्षता में गोरसाली गांव में बहुद्देशीय विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा चार लोगों के वृद्धावस्था, एक पारिवारिक लाभ एवं दो विकलांग पेंशन के आवेदन भरे गए। विद्युत विभाग ने बिजली के बिलों की समस्या का समाधान किया, जबकि स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर 95 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका निशुल्क उपचार किया गया। प्रधान दिव्या पठान ने क्षेत्र में बिजली तथा मोबाइल फोन कनेक्टिविटी नहीं होने की शिकायत की। सहायक समाज कल्याण अधिकारी नंदराम सेमवाल ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। चाइल्ड हेल्प लाइन के दीपक उप्पल ने बच्चों की सुरक्षा के लिए 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर के बारे में बताया। इस मौके पर एसडीएम देवेंद्र नेगी, तहसीलदार प्रेम सिंह रावत, कुलदीप रावत, भगवान दास, जीत सिंह नाथ, नवलनीत नेगी, दीपराम जगूड़ी, दीपक राणा, दिनेश कंसवाल, अनिल कुमार, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।