फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों की उड़ान कार्यक्रम में नन्हे मुन्नों ने दिखाई सृजन क्षमता एवं वैज्ञानिक प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत कीर्ति इंटर कालेज के सुमन सभागार में सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विकासखंडों से चुनकर आए छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी सृजन क्षमता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित सपनों की उड़ान कार्यक्रम का शुभारंभ गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने निबंध लेखन, पोस्टर-पेंटिंग, कविता पाठ, गणित दौड़, लोकगीत एवं लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से अपनी सृजन क्षमता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शिक्षक अजय नौटियाल, राघवेंद्र उनियाल एवं जया पटेल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर डीएम डा. आशीष चौहान, सीडीओ प्रशांत आर्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सक्सेना एवं रामेंद्र कुशवाहा, पंकज पुष्प रावत आदि मौजूद रहे।

यह हुए सम्मानित
उत्तरकाशी। सपनों की उड़ान कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी कार्य कर रहे शिक्षकों तथा विद्यालयों के बेहतर प्रबंधन करने वाली समितियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें प्राथमिक वर्ग में बेसिक स्कूल भटवाड़ी की सायरा बानो, पटारा के लाखीलाल शाह, बड़ेथी के डा. मुकेश नौटियाल, राना की अनीता राणा, डेरिका की बीना चौहान एवं मोरी के चैन सिंह चौहान व उच्च प्राथमिक वर्ग में सिल्ला के भागेंद्र नेगी, ठांडी के वासुदेव भट्ट, नौगांव के भागेंद्र महंत, सुनाली के चंद्रभूषण बिजल्वाण एवं देवजानी के मालचंद बैरागी को सम्मानित किया गया। मनेरी, मातली, बड़ेथी, धराली, समाधिमठ एवं नानई प्राथमिक विद्यालय तथा लाटा, जेमर, डामटा, सुनाली एवं मोताड़ की विद्यालय प्रबंधन समितियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें