फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के स्थापना दिवस पर रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनपद के स्थापना दिवस पर डुंडा स्थित रेणुका देवी मंदिर में स्वास्थ्य जागरूकता, कृषि, पर्यटन, रोजगार एवं सांस्कृतिक महोत्सव शुरू हुआ। तीन दिन तक चलने वाले विकास मेले का शुभारंभ क्षेत्र की आराध्य मां भगवती की डोली के सान्निध्य में एसडीएम नमामि बंसल ने किया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

रविवार को देवीधार डुंडा स्थित मां रेणुका देवी मंदिर के प्रांगण में मेले का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम बंसल ने कहा कि इस तरह के मेलों को विकास मेले का स्वरूप देकर ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मेला आयोजक डुंडा के ब्लाक प्रमुख कनकपाल परमार ने कहा कि क्षेत्र के विकास और संस्कृति संरक्षण के उद्देश्य से उन्होंने अपने कार्यकाल में यह मेला शुरू कराया है। साल दर साल यह मेला वृहद् रूप ले रहा है। भविष्य में इसे और भव्य रूप देने का प्रयास किया जाएगा। शुभारंभ पर मेला मंच पर अनुराग नौटियाल, मुकेश नौटियाल, नवीन कठैत आदि के साथ ही बीरपुर डुंडा के स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।
मेले के दौरान देव डोलियों का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। डुंडा की मां रेणुका देवी, बीरपुर डुंडा की रिंगाली देवी, कचड़ू देवता, खट्टूखाल एवं पटारा के नागराज देवता आदि देवी-देवताओं की डोलियां मेले में शामिल हुई। ग्रामीणों ने देव डोलियों से आशीर्वाद लेने के साथ ही समस्याओं का समाधान भी जाना। मेला परिसर में उद्योग, राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पंचायतीराज, पशुपालन आदि विभागों ने स्टाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मेले में पहुंचे ग्रामीणों ने सजी दुकानों से जमकर खरीददारी की। इस मौके पर मेला आयोजक रेणुका देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष गजेंद्र पाल परमार, दिग्पाल बिष्ट, लाल सिंह बिष्ट, गंगाधर जोशी, राजेश भट्ट, ओम प्रकाश भट्ट, ज्येष्ठ उपप्रमुख पदम दत्त जोशी, बीडीओ दृष्टि आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें