फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी निगरानी के बीच बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 11071 छात्र छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की आगामी एक मार्च से शुरू हो रही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में जिले से कुल 11071 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियों के लिए शुक्रवार को सुमन सभागार में जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने बैठक ली। उन्होंने शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्विघ्न और निष्पक्ष तरीके से परीक्षाएं आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए कड़ी सुरक्षा करने और परीक्षा केंद्रों में नकल पर पूर्ण रोक लगाने के लिए उड़नदस्ता भी तैनात करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी आर्य ने बताया कि एक मार्च से 27 मार्च तक चलने वाली बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष जिले से कुल 11071 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए जिले को 9 सेक्टरों में बांटकर कुल 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राइंका श्रीकालखाल, राइंका जोगत, राइंका हुडोली, राइंका आराकोट, राइंका मालनधार, राइंका भंकोली व राइंका कमद सहित कुल सात केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। बैठक में एसपी पंकज भट्ट, जिला शिक्षाधिकारी रामेंद्र कुशवाह सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें