फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षित पीआरडी जवानों ने उठाई रोजगार देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरोला। क्षेत्र के पीआरडी जवानों ने रोजगार नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया है। आक्रोशित जवानों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जवानों ने कहा कि विभाग द्वारा अपने चहेतों व कई अन्य अप्रशिक्षित लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है, लेकिन पीआरडी प्रशिक्षित जवान के साथ भेदभाव करते हुए उन्हें किसी भी प्रकार का कार्य नहीं दिया जा रहा है, जिससे दर्जनों जवानों के सामने आजीविका व अपने परिवार के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभाग के उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने जल्द ही मांगों का निस्तारण नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। ज्ञापन देने वालों में प्रताप सिंह, सविता चौहान, हरीश, रमेश, सीमा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें