फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को गोरसाली गांव में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। आम जनता को कानून के प्रति जागरूक करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी 27 फरवरी को बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्राधिकरण के सचिव हेमंत सिंह ने बताया कि भटवाड़ी ब्लॉक के गोरसाली गांव में आयोजित होने वाले इस शिविर में ग्रामीणों को कानूनी जानकारियां दी जाएंगी। विभिन्न सरकारी विभाग स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में बताएंगे। उन्होंने बताया कि 9 मार्च को जिला न्यायालय उत्तरकाशी और पुरोला में राष्ट्रीय लोक अदालत का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना, पारिवारिक विवाद, मजदूरी विवाद, भूमि अधिग्रहण आदि दीवानी मामलों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें