फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं से नजदीकी अस्पताल पहुंचने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दूरस्थ गांवों की गर्भवती महिलाओं से नजदीकी अस्पताल पहुंचने की अपील की है। इस संबंध में बुधवार को जन संवाद गोष्ठी आयोजित करके विभाग ने सभी प्रधानों सहित आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डा. निधि रावत ने बताया कि खरसाली, नारायणपुरी, कुठार, बाड़िया, हलना, देवल आदि दूरस्थ क्षेत्रों में फरवरी के अंत तक करीब तीस महिलाओं का प्रसव होना है। ऐसे में बर्फबारी वाले या सड़क से दूर के गांव में निवास कर रही गर्भवती महिलाओं को जल्द ही नौगांव व बड़कोट अस्पताल पहुंच जाना चाहिए। मोटर मार्ग की सुविधा से वंचित गांवों की महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए पालकी की व्यवस्था मौजूद है। उन्होंने सभी लोगों से गर्भवती महिलाओं तक यह संदेश देने व उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम अनुराग आर्य ने स्वास्थ्य विभाग सहित सड़क, विद्युत एवं पेयजल विभागों के अधिकारियों को आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें