फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती-बागवानी को बढ़ावा देने के लिए लगाया गया हिलांस किसान मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना एवं ग्राम्य विकास विभाग की ओर से रामलीला मैदान में हिलांस किसान मेला का सादे समारोह में शुभारंभ किया गया। इस दौरान अतिथिगणों व ग्रामीणों ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा की और हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। मेले में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को कृषि बागवानी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चंदन पंवार, नगर पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल व डीएम डा. आशीष चौहान ने संयुक्त रूप से दो दिवसीय हिलांस किसान मेले का शुभारंभ किया। मेले में पहचान संस्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रभागीय परियोजना प्रबंधक सुनील तिवारी ने बताया कि आजीविका परियोजना के तहत 356 समूह बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से 3249 ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं। परियोजना से गांवों में सिंचाई के लिए एलडीपी टैंक, कृषि भूमि की घेरबाड़, उत्पादों के लिए संग्रहण केंद्र आदि का निर्माण भी कराया जा रहा है। मेले में स्टाल के माध्यम से ग्रामीणों को कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्यपालन आदि से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराई गई। पहले दिन इन स्टालों पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। साथ ही कृषि यंत्रों के स्टाल से ग्रामीणों को सब्सिडी पर आधुनिक कृषि यंत्र मुहैया कराए गए। मेले में सजे विभिन्न स्टालों पर स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पादों की बिक्री भी की जा रही है। डीएम डा. आशीष चौहान ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी आय को कई गुना बढ़ा सकते हैं। इस मौके पर एसपी पंकज भट्ट, गीता जोशी, जगवीर बिष्ट, अर्जुन बागड़ी, जगमोहन नेगी, महेंद्र प्रसाद भट्ट, कमल नौटियाल, संदीप नेगी, नवीन शुक्ला, हाकीम सिंह चौहान, प्रशांत वाजपेयी, वंदना भंडारी, नीलम रावत, रीना सेमवाल और श्रीदेव मराठा आदि मौजूद रहे।


हिलांस किसान मेले में काश्तकार होंगे पुरस्कृत
नारायणबगड़। कुलसारी के मूल्याबगड़ मैदान में 17 से 18 फरवरी तक हिलांस किसान मेले का आयोजन होगा। मेले का आयोजन उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति, एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना चमोली, उपासक और श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम की ओर से होगा। आजीविका परियोजना के सुरेंद्र कुमार ने बताया कि किसान मेले में ग्रामीण क्षेत्रों के काश्तकारों के समूहों की ओर से उत्पादित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और काश्तकारों को पुरस्कृत किया जाएगा। मेले के दौरान सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें